दरभंगाः विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह बच्ची का शव खून से लथपथ स्थिति में बरामद होने से सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपित की दुकान में आग लगा दी। कादिराबाद सड़क को जाम कर दिया।
मधेपुरा में मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली,70 से अधिक बच्चे बीमार
सूचना पर स्वयं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी कैंप कर रहे हैं। बताया जाता है कि शनिवार की शाम बच्ची खेल रही थी, इसी दौरान मोहल्ले के विकास कुमार महतो बच्ची को उठाकर ले गए। इसके बाद दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। रविवार की सुबह उसका शव खोजबीन के दौरान पटवा पोखर के पास बरामद किया गया।
लोगों ने बताया कि कुत्ता के भौंकने की आवाज पर शक हुआ। वहां जाने पर खून से लथपथ स्थिति में बच्ची मिली। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में भी आरोपित को बच्ची ले जाते हुए देखा गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



