रांची: रातू थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात आपसी विवाद के बाद एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक का इलाज रिम्स में चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रांची में वकील के परिवार ने किया सुसाइड अटेंप्ट: :इकलौते बेटे की हुई मौत, मां-नाबालिग बेटी अस्पताल में इलाजरत
एक फरवरी की रात सभी दोस्त शराब के नशे में थे। आपस मे किसी बात पर विवाद बढ़ने पर पर एक ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी, जो युवक को लग गई। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, घायल युवक ने पुलिस को बताया की किस बात पर और किसने गोली मारी है घायल युवक के बयान पर पुलिस ने घर युवक के चारों दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। एक देशी पिस्टल ,एक जिंदा कारतूस, दो खोखा बरामद किया है।
राँची के पास वादी पियुष कुमार सिंह, पिता स्व० मधेश्वर सिंह, सा० शिव मंदिर के पास, लोवर वर्द्धमान कम्पाउण्ड धोबी घाट, थाना लालपुर जिला राँची के पिताजी मधेश्वर सिंह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले मुन्ना कच्छप के पुत्र अमन कच्छप एवं अनिकेत कच्छप के द्वारा मधेश्वर सिंह से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी। इसी दौरान अमन कच्छप एवं अनिकेत कच्छप के द्वारा मधेश्वर सिंह के साथ मारपीट किया गया मारपीट में मुन्ना कच्छप के द्वारा भी अपने बेटे का साथ दिया गया। उनके द्वारा मारपीट करने के कारण मधेश्वर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये तथा अचेत अवस्था में घटनास्थल पर ही गिर गये। जिसे ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। इस संबंध में लालपुर थाना में कांड दर्ज किया गया एवं अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।




