दिल्ली में आंधी-बारिश से चार मंजिला इमारत गिरी, देखे VIDEO, अबतक चार लोगों की मौत, 18 मलबे से निकाले गए

दिल्ली में आंधी-बारिश से चार मंजिला इमारत गिरी, देखे VIDEO, अबतक चार लोगों की मौत, 18 मलबे से निकाले गए

डेस्कः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आंधी-बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। देर रात करीब 3 बजे शक्ति विहार इलाके में चार मंजिला इमारत गिर गई। इमारत गिरने से करीब दो दर्जन लोग दब गये।

झारखंड में गिरे बड़े-बड़े ओले, 4 दिन लगातार बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; 50 की रफ्तार से चलेगी हवा
दिल्ली में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश हुई। कमजोर निर्माण की वजह से चार मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। ये इलाका मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मौके पर मौजूद एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा के अनुसार, इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान चांदनी, दानिश, रेशमा और नावेद के रूप में हुई है। फिलहाल 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है जिनमें से 14 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अभी भी कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

building collapsed in mustafabad 1

वहीं इमारत गिरने की खबर मिलते ही डॉग स्क्वॉड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा कि एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि इमारत पुरानी या जर्जर हालत में नहीं थी बल्कि अच्छी कंडीशन में थी लेकिन यह प्लॉट ‘L’ शेप में था जो संभवत: बिल्डिंग के गिरने की एक वजह हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now