एकलव्य स्कूल में झाड़-फूंक के शक में 3 छात्राओं को निकाला, झारखंड के लातेहार में आया हैरान करने वाला मामला

डेस्कः झारखंड के लातेहार जिला स्थित एकलव्य स्कूल में तीन छात्राओं को झाड़-फूंक के शक में स्कूल से निकाल दिया गया है। बरवाडीह प्रखंड के मंगरा रोड़ स्थित एकलव्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की तीन छात्राओं को भूत-प्रेत, झाड़-फूंक और तंत्र-विद्या करने के आरोप में स्कूल से बाहर भेज दिया गया है। प्रबंधन का आरोप है कि छात्राएं रात के समय छात्रावास और महिला शिक्षा कर्मियों के कमरों के बाहर ओझा- गुनी जैसी गतिविधियां कर रही थीं। इसी आधार पर प्रिंसिपल और शिक्षकों ने परिजनों को बुलाकर बच्चियों को घर ले जाने और दूसरे स्कूल में एडमिशन कराने को कहा है।

झारखंड में 9 DSP की IPS रैंक में प्रोन्नति पर सहमति,विवादित नामों पर संशय
परिजनों के अनुसार, बच्चियों पर लगाए आरोप निराधार हैं। परिजनों ने घटना की जानकारी बाल संरक्षण इकाई तक पहुंचाई। सोमवार को सदस्य रूबी कुमारी की अगुवाई में टीम स्कूल पहुंची। टीम को पहले विद्यालय में प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी गई। बाद में वरीय अधिकारियों को सूचना देने पर प्रिंसिपल ने उन्हें अंदर जाने दिया। जांच के बाद रूबी कुमारी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के आरोपों में का कोई प्रमाण नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय की बच्चियों के साथ इस तरह का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे मामले की रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है।

See also  निशा उरांव की झारखंड सरकार में सेवा समाप्त, पूर्व मंत्री और विधायक की बेटी है IRS अधिकारी

1200 675 22293053 thumbnail 16x9 eklavaya

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची स्टेशन पर 10 से 11 ट्रेनें रद्द, यहां चेक कर लें लिस्ट
बच्चियां डर गई, तब घर भेजाः प्रिंसिपल
प्रिंसिपल कमलेश कुमार ने कहा कि कुछ छात्राएं परिसर में भूत-प्रेत से जुड़े काम करती थीं, जिससे अन्य बच्चियों में डर पैदा हो गया था। इसी कारण उन्हें घर भेजा। स्कूल से निष्कासित नहीं किया है, आचरण में सुधार न होने पर दोबारा घर भेजा है। इस मामले पर आईटीडीए लातेहार के निदेशक प्रवीण कुमार गगराई ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। मामले की विस्तृत जांच के लिए टीम मंगलवार को विद्यालय भेजी जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now