झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रांची के कांके में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 18, 2025

झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी को कोहरा और बादल छाएं रहेंगे

रांचीः उत्तर के पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण झारखंड में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। लोगों का सुबह-शाम घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बीते 24 घंटे में कई जिलों के तापमान में 7.1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकार्ड की गई।

झारखंड में 9 DSP की IPS रैंक में प्रोन्नति पर सहमति,विवादित नामों पर संशय
राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के मैक्लुस्कीगंज में 6 डिग्री और कांके में 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। खूंटी में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान। मौसम विभाग ने सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिलों में 18 नवंबर को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची स्टेशन पर 10 से 11 ट्रेनें रद्द, यहां चेक कर लें लिस्ट
मौसम विभाग के अनुसार, रांची, डालटनगंज, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, पलामू और सिमडेगा सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। आने वाले सप्ताह में ठंड और बढ़ेगी, हालांकि दिन का मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह और शाम हल्का कोहरा छा सकता है।

See also  रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, सोमवार को राजधानी का हुआ बुरा हाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now