पटनाः फतुहा थाना क्षेत्र के मलबीघा गांव में कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद इस हद तक आगे बढ़ गया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान 30 साल के धीरज कुमार के रूप में की गई है। वह जोगेंद्र यादव का पुत्र था। घटना के समय धीरज का कुत्ता पड़ोसी पप्पू कुमार को देखकर भौंकने लगा, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस विवाद के दौरान पप्पू ने अपने पास रखे कट्टे से धीरज पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
नेपाल से बिहार घुस रहे 5 विदेशी गिरफ्तार, उर्दू की धार्मिक किताबें बरामद
गोली लगने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पप्पू की जमकर पिटाई की, जिससे वह भी लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। दोनों घायलों को फतुहा पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया।
बिहार में सड़क नहीं बनने से नाराज हुआ युवक, मुखिया पति को चप्पल की माला पहनाने की कोशिश
वहीं, गंभीर रूप से घायल पप्पू को प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेजा गया। जब पप्पू को एंबुलेंस में पटना भेजने की तैयारी की जा रही थी, तब मृतक के स्वजन ने उसे एंबुलेंस में ले जाने से रोकने का प्रयास किया। इस पर अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया।मौके पर मौजूद दीपक कुमार और फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार ने स्वजन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। स्वजन बार-बार एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी को रोकने का प्रयास कर रहे थे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
सीवान के चर्चित खान ब्रदर्स में रईस खान हुआ गिरफ्तार, चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ने की हो रही थी तैयारी
पलिस ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए घायल पप्पू को बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। वहीं, धीरज का शव स्वजन जबरन अस्पताल से उठाकर अपने गांव ले गए, जबकि पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही।




