- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्ररीज का चुनावः टीम आदित्य के 13 और टीम तुलसी के 8 प्रत्याशी जीते, पहली बार कार्यकारिणी में 4 महिलाएं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 22, 2025

रांचीः झारखंड चैंबर के सत्र 2025-26 की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंकक्वेट हॉल में हुआ। सुबह 9 बजे से 5 बजे तक हुए मतदान में 4070 में से 2527 मतदाताओं ने वोट डाले। यानी 62 फीसदी मतदान हुआ। यह चैंबर के चुनाव में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान है। मतदाने के तत्काल बाद मतगणना हुई और रात आठ बजे परिणाम घोषित किया गया। इसमें टीम आदित्य ने जीत दर्ज की। आदित्य मल्होत्रा की टीम के 13 सदस्यों ने जीत दर्ज की, वहीं टीम तुलसी पटेल के 8 उम्मीदवार जीते। सबसे ज्यादा 1939 वोट आदित्य मल्होत्रा को मिले तो 1694 वोट के साथ प्रवीण लोहिया दूसरे स्थान पर रहे। पहली बार चुनाव लड़ने वालीं टीम तुलसी की विनिता सिंघानियां 1686 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। तीसरा स्थान प्राप्त कर विनीता सिंघानिया ने अपनी जीत पर उन्होंने कहा कि जीत कर आई हूं निश्चित तौर पर महिला उद्यमियों के लिए कुछ विशेष करूंगी।

See also  Manish Kashyap को बड़ी राहत, फर्जी वीडियो मामले में कोर्ट ने किया बरी

कुड़मी आंदोलन खत्म, रांची-हटिया से 26 ट्रनें रद्द रहीं, दो हजार लोगों पर हुआ केस, जानिये वजह
ऐसा पहली बार है जब कार्यकारिणी में चार महिला सदस्य चुनी गई है। इसमें विनीता सिंघानिया, पूजा ढाढा, आस्था किरण और ज्योति कुमार शामिल है। अगर प्राप्त वोटों के हिसाब से क्रमवार देखा जाए तो आदित्य मल्होत्रा के बाद प्रवीण लोहिया को 1644, विनीता सिंघानिया तीसरे नंबर पर रहीं उन्हें 1688 मत मिले। नवजोत अलंग को 1637 और ज्योति कुमारी को 1568 मत प्राप्त हुए। रोहित पोद्दार को 1567 मत, डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन को 1564, आस्था किरण को 1557, राम बांगर को 1551, रोहित अग्रवाल को 1531 वोट मिले।पूजा धधा को 1487 मत,अनिल अग्रवाल को 1482, विकास मोदी को 1476, मुकेश अग्रवाल को 1468, राहुल साबू को 1463, मनीष सर्राफ को 1417, अनीश बुधिया को 1404 मत प्राप्त हुए। तुलसी दास पटेल को 1388 मत मिले और वह 18वें स्थान पर रहे। इसी तरह अमित शर्मा 1348 मत पाकर 19 वें स्थान पर, विकास विजयवर्गीय को 1327 वोट मिले और वह 20वें स्थान पर रहे। शैलेश अग्रवाल को 1273 मत मिले और वह 21वें स्थान पर रहे।

See also  झारखंड विस में आर्थिक सर्वेक्षण पेश, 10 वर्षाे में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई

jh ran 06 chamberchunav teamaadityawin 7210345 21092025232332 2109f 1758477212 977

झारखंड के तीन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, केंद्र सरकार ने हेमंत सरकार से मांगा नया प्लान
झारखंड चैंबर चुनाव 2025-26 के लिए कुल 44 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। टीम आदित्य मल्होत्रा के 21 उम्मीदवार और टीम तुलसी पटेल के 21 उम्मीदवारों के साथ साथ दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में थे। आज आये नतीजे से साफ है कि इस बार FJCCI के मतदाताओं ने टीम आदित्य मल्होत्रा पर भरोसा किया है और 21 में से 13 विजयी उम्मीदवार उनके ही टीम के हैं। अब यही विजयी उम्मीदवार नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकरियों का मनोनयन करेंगे।

झारखंड में बिजली कर्मचारियों ने दी चेतावनी, मांग नहीं मानी तो करेंगे ब्लैकआउट; जानिए वजह
परिणाम की घोषणा के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद थे। उन्होंने कहा-चैंबर चुनाव लोकतांत्रिक ढंग से हुआ। व्यापारियों ने रिकार्ड मतदान किया, जो चैंबर के लिए गौरव की बात है। जीएसटी सरलीकरण कर प्रधानमंत्री ने लोगों को उपहार दिया है। अब इस टीम का टास्क है कि वे आम लोगों को जीएसटी में कमी का लाभ दिलाएं।

See also  बिहार में सड़क पर सरेआम युवक ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर,रोहतास का VIDEO हुआ वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now