रेलवे प्लेटफॉर्म पर लेटे दिव्यांग पर कांस्टेबल ने बरसाईं लातें; VIDEO हुआ वायरल तो…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 4, 2025

constabel_beating

रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक हट्टा-कट्टा आदमी आता है और जमीन पर लेटे दिव्यांग युवक की एक टांग पकड़कर उठाता है और उसे उल्टा करके फेंक देता है। इस बीच वो आदमी दिव्यांग युवक को दो-तीन बार लातें भी जड़ देता है। मामला मध्य प्रदेश के नागदा रेलवे स्टेशन का है। वायरल वीडियो में लातें बरसाने वाला शख्स GRP का हेड कांस्टेबल है। दिव्यांग के पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो आला अधिकारियों ने आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड करके जांच के आदेश दिए।

हेड कांस्टेबल ने दिव्यांग को लातों से पीटा

जानकारी के अनुासर दिव्यांग युवक के साथ मारपीट का मामला बुधवार का है। वह उज्जैन जिले के नागदा स्टेशन पर लेटा था। तभी सरकारी रेलवे पुलिस के एक हेड कांस्टेबल आए और उसे जमीन पर लेटा देख बिफर गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। तभी प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के अंदर से किसी ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  जिंदगी हमें कभी-कभी…साइना नेहवाल ने किया पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का ऐलान

रसगुल्ला को लेकर शादी समारोह में बवाल, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच मारपीट, जमकर चली कुर्सियां

कांस्टेबल ने अपनी सफाई में क्या कहा?

वायरल वीडियो संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा, तो आरोपी कांस्टेबल मानसिंह के खिलाफ एक्शन लिया गया। मीडिया रिपोर्ट में पद्मविलोचन शुक्ला ने मानसिंह के सस्पेंशन की पुष्टि की और कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट करने की बात पर मानसिंह ने सफाई देते हुए कहा कि जब उसे प्लेटफॉर्म पर सोता पाया और उसे वहां से जाने को कहा, तो उसने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी थी। इस कारण उसके साथ सख्ती बरतनी पड़ी।

यूजर बोले, वायरल नहीं होता तो…

एक्स पर लाखों द्वारा इस वीडियो पर कमेंट, शेयर, लाइक के द्वारा रिएक्शन दिए गए। पुष्पेंद्र यादव नामक यूजर ने लिखा- सवाल ये हैं कि, यदि ये वीडियो वायरल नहीं होता तो क्या कार्यवाही तो दूर की बात, इस दिव्यांग की बात को कोई सुनता भी? वहीं सोमनाथ नामक यूजर ने लिखा- कांस्टेबल का इस संदर्भ में निलंबन ही पर्याप्त नहीं हैं इसके खिलाफ FIR होना चाहिये। रेल मंत्री स्वयं मामले का संज्ञान ले क्योंकि मामला अतिसंवेदनशील है।

See also  Champai कैबिनेट ने झारखंड के लोगों को दिया तोहफा, 200 यूनिट बिजली, राज्यकर्मियों को बढ़ाया गया महंगाई भत्ता

घर में घुसकर छोटी बहन के सामने लड़की से डिजिटल रेप, गाजियाबाद में शर्मनाक मामला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now