झारखंड के दूल्हे संग चीन की दुल्हन ने की शादी, दोनों की अनोखी है प्रेम कहानी, साहिबगंज में लिये सात फेरे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 8, 2025

झारखंड के दूल्हे संग चीन की दुल्हन ने की शादी, दोनों की अनोखी है प्रेम कहानी, साहिबगंज में लिये सात फेरे

डेस्कः झारखंड के साहिबगंज में हुई एक अनोखी शादी की चर्चा खूब हो रही है। दिल को छू लेने वाली इस प्रेम कहानी का एक सुखद अंत शादी के रूप में नजर आया। चीन के हैवेई प्रांत की रहने वाली छियाओ जियाओ अपने भारतीय प्रेमी चंदन सिंह से शादी करने हजारों किलोमीटर का सफर तय करते हुए भारत पहुंचीं। 6 दिसंबर को साहिबगंज के विनायक होटल में दोनों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए।

बिहार-झारखंड में कड़ाके की ठंड, 3.5 पहुंचा गुमला में तापमान, जानिये आज कैसा रहेगा मौसम
चीन से साहिबगंज तक, प्यार का लंबा सफर
दरअसल, चंदन और छियाओ जियाओ की मुलाकात चीन और लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी। पहले दोस्ती, फिर यह रिश्ता धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गया। दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया और इसी निर्णय ने छियाओ को चीन से भारत आने के लिए प्रेरित किया। उनका यह निर्णय परिवार और समाज के बीच भी सम्मान का विषय बना।

See also  पटना पुलिस ने अपहृत डॉक्टर को 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार

हेमंत सरकार देगी झारखंड में जनरल वर्ग के छात्रों को तोहफा, बढ़कर मिलेगी स्कॉलरशिप
परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुए वैदिक फेरे
चंदन के पिता शंभू शंकर सिंह ने बेटे के फैसले का आदर करते हुए वैदिक परंपराओं के साथ भव्य शादी का आयोजन कराया। विनायक होटल में हुए इस समारोह में बड़ी संख्या में परिवारजन, रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए। मंत्रोच्चारण, अग्नि की साक्षी और भारतीय रीति-रिवाजों के बीच दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया। विदेशी दुल्हन का भारतीय परंपरा में ढलना समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।

बिहार में करोड़पति उठा रहे हैं फ्री राशन का मजा, आधार कार्ड से हुआ खुलासा, 11000 से अधिक को भेजा गया नोटिस
शहर में बनी चर्चा का केंद्र और शुभकामनाओं की बौछार
एक विदेशी दुल्हन का साहिबगंज पहुंचकर भारतीय रीति-रिवाजों से शादी करना लोगों के लिए बेहद खास अनुभव रहा। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्थानीय लोग इस अनोखी जोड़ी को उत्साह और प्रेम से आशीर्वाद दे रहे हैं। समारोह में पहुंचे लोगों ने नवदंपति को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाओं की बरसात की। साहिबगंज इस अंतरराष्ट्रीय विवाह की चर्चा से गूंज रहा है और हर कोई इस प्रेम कहानी की सराहना कर रहा है।

See also  पोर्न स्टार रिया बर्डे को बचाने के लिए उतर गई वकीलों की फौज, डेढ़ घंटे चली कोर्ट में बहस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now