चाईबासा में नगर परिषद अध्यक्ष उम्मीदवार रमेश खीरवाल के खिलाफ केस दर्ज, बिस्किट बांटने पर कार्रवाई

चाईबासा में नगर परिषद अध्यक्ष उम्मीदवार रमेश खीरवाल के खिलाफ केस दर्ज, बिस्किट बांटने पर कार्रवाई

डेस्कः चाईबासा नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी रमेश खीरवाल उर्फ लड्डू पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। उन्हें आवंटित ‘बिस्किट’ चुनाव चिह्न के तहत प्रचार के दौरान मतदाताओं को बिस्किट बांटने का आरोप है। मजिस्ट्रेट ने इसे प्रथम दृष्टया उल्लंघन मानते हुए चुनाव आयोग को शिकायत भेजी और सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव
मामले की जानकारी मिलने के बाद चुनाव ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट ने इसे गंभीरता से लिया और इसे आचार संहिता उल्लंघन का मामला मानते हुए चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजी। इसके साथ ही सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया। चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी भी तरह का प्रलोभन देना नियमों के विरूद्ध है। इस मामले में अब तक प्रत्याशी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now