Video: ‘टुकड़े-टुकड़े’ की धमकी से मचा हड़कंप, विदर्भ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बुर्कानशीं महिला का बवाल

burka mahila train

अकोलाः रात का वक्त था । तेज रफ्तार में चल रही थी विदर्भ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Vidarbha SF Express-12106) । एसी कोच के अंदर ठंडे माहौल में एक बुर्कानशीं दे रही थी गालियां । आखिर-आखिर इस महिला के साथ ऐसा क्या हुआ जिसके बाद उसने सहयात्री तक को नहीं बख्शा, टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देने लगी । टिकट मांगने पर प्रधानमंत्री से जाकर मांगने की बात कहने लगी। 

ट्रेन में बुर्कानशीं ने मचाया बवाल

विदर्भ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Vidarbha SF Express-12106) से, जिसमें एक बुर्का पहनने वाली महिला ने टिकट मांगने पर न सिर्फ TTE को गालियां दीं बल्कि “टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दूंगी” जैसी खतरनाक धमकी भी दी। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है।

क्या है पूरी घटना घटना

मामला 7 अप्रैल 2025 का है। ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोंदिया जा रही थी। कोच A1 में ड्यूटी पर मौजूद टीटीई को महिला यात्री से टिकट चेकिंग में परेशानी आई। धामणगांव से चढ़ी महिला, सीट नंबर 49 पर बैठी थी। टिकट दिखाने से मना करने पर, महिला ने न केवल बर्थ खाली करने से इनकार किया बल्कि गाली-गलौज और धमकियां देना शुरू कर दिया।

 “टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी” की धमकी

महिला की धमकी गंभीर थी। उसने TTE और RPF स्टाफ को धमकाया कि वह उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर देगी। मामले की सूचना मिलने पर प्लेटफॉर्म स्टाफ वाघ और एस्कॉर्ट ड्यूटी पर मौजूद एएसआई चांदुरकर मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने की कोशिश की।

महिला कांस्टेबल की एंट्री

रात होने के कारण मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। ट्रेन जब शेगांव स्टेशन पहुंची, तो वहां महिला कांस्टेबल निकिता तेलगोटे और टीसी कविता पवार को बुलाया गया। काउंसलिंग के बाद महिला ने कोच खाली कर दिया, लेकिन दुर्व्यवहार जारी रहा।

 मामला दर्ज, जांच शुरू

हालांकि महिला को रात में हिरासत में नहीं लिया गया, लेकिन आरपीएफ ने महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने अकोला स्टेशन पर भी RPF और रेलवे स्टाफ के साथ अभद्रता जारी रखी। पुलिस ने गाली-गलौज और धमकी के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और जांच प्रक्रिया जारी है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now