रसगुल्ला को लेकर शादी समारोह में बवाल, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच मारपीट, जमकर चली कुर्सियां

रसगुल्ला को लेकर शादी समारोह में बवाल, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच मारपीट, जमकर चली कुर्सियां

डेस्कः बिहार के गयाजी में शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। बोधगया के होटल में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला को लेकर खूब बवाल मचा। रसगुल्ला को लेकर दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई और कुर्सियां चली। पूरी घटना होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया है।

लालू यादव और उनके परिवार के लिए आज का दिन अहम, लैंड फॉर जॉब केस में कोर्ट सुना सकती है फैसला
बोधगया के एक होटल में 29 नवंबर 2025 को एक शादी समारोह था। दुल्हन पक्ष के लोग होटल में पहले से ठहरे थे, जबकि हथियारा गांव से दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था। शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थीं कि खाने के काउंटर पर अचानक विवाद खड़ा हो गया। मिठाई खासकर रसगुल्ला की मात्रा कम होने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी बड़ी बहस में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि लोग हाथापाई पर उतर आए और फिर कुर्सियां, बर्तन और जो भी हाथ में आया, उसी से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। मौके पर चीख-पुकार मच गई और शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। दूल्हे के चचेरे भाई सुशील ने कहा कि शादी का पूरा इंतजाम दूल्हा पक्ष ने ही किया था। उन्होंने कहा कि हमने सारी व्यवस्था होटल में की थी। खाने को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई और तभी मारपीट शुरू हो गई। पुलिस भी मौके पर आई और दोनों पक्षों को समझाकर चली गई। लेकिन अब लड़की वाले शादी से इनकार कर रहे हैं।हम चार दिन से कोशिश कर रहे हैं कि शादी कैसे भी हो जाए, क्योंकि हम बारात लेकर शादी करने ही आए थे।

रांची के पाबलो रेस्टोरेंट पर छापा,Birthday Party की आड़ में चल रहा था अवैध बार,हुक्का और शराब परोसने पर FIR
दूल्हे की मां ने कहा कि मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता लगभग हो गया था, लेकिन इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग अचानक गहने और जेवर लेकर दुल्हन के साथ चले गए। उन्होंने कहा कि हमने दुल्हन को देने वाले जेवर भी साथ रखे थे, लेकिन लड़की वाले उसे लेकर चले गए। होटल की बुकिंग भी हमारी तरफ से की गई थी। हम अब भी शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन लड़की वाले जिद पर अड़े हैं। फिलहाल दोनों परिवारों में तनाव का माहौल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now