रांची कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप, डॉग स्क्वॉड की टीम ने की जांच

रांची कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप, डॉग स्क्वॉड की टीम ने की जांच

रांची: पहले रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।अब रांची के कचहरी चौक स्थित समाहरणालय भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल सामने आते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

रांची में थार ने 6 लोगों को कुचला, एक की मौत, 5 घायल, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पूरे समाहरणालय परिसर की घेराबंदी कर दी गई। बॉम्ब स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की कई टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। हर कमरे, दफ्तर और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

 

चप्पे-चप्पे पर निगरानी, बिना जांच प्रवेश पर रोक

धमकी के बाद समाहरणालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी कर दी गई है। मुख्य गेट पर सख्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिना जांच के किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही। पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

आसपास के इलाकों में भी गश्ती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। कर्मचारियों और आम लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।

ranchi dc office 1770887503

रात में खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, रांची पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

जांच में जुटी साइबर सेल

पुलिस अब धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है। साइबर सेल की टीम तकनीकी जांच कर रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं। फिलहाल तलाशी के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर अभियान जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now