ट्रेन में अकेले बैठी थी खूबसूरत लड़की, देख कर मचल गया TT, ऐसी की हरकत मच गया बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2025

tte-instagram-follow-request-woman-train-

नई दिल्ली: ट्रेन यात्रा के दौरान एक महिला के साथ हुआ अजीब अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला का आरोप है कि टिकट चेक करने वाले टीटीई (TTE) ने उसका नाम रिजर्वेशन चार्ट से निकालकर इंस्टाग्राम पर उसे फॉलो रिक्वेस्ट भेज दी। इस घटना को उसने डराने वाला और असहज करने वाला बताया।

महिला ने रेडिट पर अपनी कहानी शेयर करते हुए लिखा कि सफर के दौरान टिकट चेक करने वाले TTE ने बाद में सोशल मीडिया पर उसका अकाउंट ढूंढ निकाला। उसने कहा कि यह अनुभव इतना अजीब था कि अब सोच रही हूं कि क्या हमारी निजी जानकारी सच में सुरक्षित है या नहीं।

महिला की यह पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। यूजर्स ने इसे सीधा-सीधा “क्रीपी बिहेवियर” बताया और महिला को चेतावनी दी कि वह किसी भी हालत में रिक्वेस्ट स्वीकार न करे। एक यूजर ने लिखा, “अगर तुम मान गईं तो डीएम की बाढ़ आ जाएगी।”

See also  बिहार विधानसभा में अजीबोगरीब हरकत करते नजर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी के साथ वीडियो हुआ वायरल

रांची में सोमवार शाम से देर रात तक हुई झमाझम वर्षा, बुधवार को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

इस घटना को कई लोगों ने यात्रियों की प्राइवेसी और सेफ्टी पर सीधा हमला बताया। लोगों का कहना है कि अगर कोई कर्मचारी रिजर्वेशन चार्ट से निजी जानकारी निकालकर उसका गलत इस्तेमाल करता है तो यह बेहद चिंताजनक है। एक यूजर ने यहां तक लिखा, “यह पागलपन है। तुरंत शिकायत करनी चाहिए।”

दिलचस्प बात यह है कि कुछ लोगों ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा अनुभव हुआ है। एक यूजर ने लिखा, “मैं लड़का हूं लेकिन मेरे साथ भी यही हुआ था।” इससे साफ है कि यह समस्या सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हर यात्री के लिए खतरा बन सकती है।

फिलहाल महिला ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं की है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर राय मांगी है। उसने कहा कि यह घटना एक बड़ा सवाल छोड़ जाती है कि क्या यात्रा के लिए दी गई हमारी निजी जानकारी सच में सुरक्षित है?

See also  खेसारी लाल यादव की मौत की फेक खबर हुई सोशल मीडिया पर वायरल, एक्टर ने कहा- मैं अभी जिंदा हूं

तेजस्वी यादव पर AIMIM नेता ने लगाया गाड़ी चढ़ाने का आरोप; कहा- RJD कार्यकर्ताओं ने पीटा भी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now