- Advertisement -

अवैध खनन मामले में ईडी ने कन्हैया खुडानिया समेत 30 लोगों को जारी किया समन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2024

रांची : साहिबगंज में 1250 करोड़ रूपये के अवैध खनन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कन्हैया खुडानिया सहित 30 लोगों ईडी ने समन जारी किया है। सभी को ईडी ने 17 जनवरी को रांची स्थित ऑफिस में हाजिर होने को कहा है।
3 जनवरी को ईडी द्वारा 12 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी जिसमें कन्हैया के घर 6 लाख रूपये कैश के साथ 30 अलग अल्रग बेनामी बैंक अकाउंट के खाते मिले थे। इन बेनामी बैंक खातों की जांच मामले के दौरान सामने आये नाम के लोगों को समन जारी किया गया है। इस मामले में जिन लोगों के नाम इस बैंक अकाउंट के माध्यम से सामने आये है ईडी उनसे पूछताछ करेगी।
ईडी द्वारा अबतक हुई जांच में किराए के बैंक अकाउंट की जानकारी मिली है, इन किराए के अकाउंट से करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया है, जानकारी के लिए आपको बता दें, ईडी की टीम ने अवैध खनन मामले से जुड़े मामले में अपनी जांच की प्रक्रिया तेज करते हुए 03 जनवरी को एक साथ 12 लोकेशन पर छापेमारी की थी।

See also  RSS के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे अब सरकारी कर्मचारी, 58 साल पुराना प्रतिबंध केंद्र सरकार ने हटाया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now