राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से शुरू, बिहार और झारखंड से भी गुजरेगी राहुल की यात्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2024

दिल्ली : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण रविवार को शुरू हो रहा है। अब ये यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नाम से मणिपुर से शुरू होगी और मुंबई तक जाएगी। रविवार सुबह राहुल गांधी दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हो गए। 66 दिन तक चलने वाली ये यात्रा 6700 से ज्यादा किलोमीटर तक जाएगी। 15 राज्यों के 110 जिला से होकर ये यात्रा जाएगी। बिहार और झारखंड से भी ये यात्रा जाएगी। बिहार में अररिया और पूर्णिया राहुल गांधी की यात्रा का पड़ाव होगा, तो वही झारखंड में ये यात्रा आठ दिनों तक चलेगी और धनबाद, रांची , जमशेदपुर में इसका पड़ाव होगा। झारखंड के 13 जिलों से ये यात्रा गुजरेगी।
रविवार सुबह मणिपुर पहुंचने पर राहुल गांधी सबसे पहले 12 बजे खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे जहां वो युद्ध में शहीद हुए जवानों को स्मरण करते हुए पुष्पांजलि देंगे। इसके बाद खोंगजोम थौबल के न्याय मैदान से भारत जोड़ो यात्रा के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर ढ़ाई बजे न्याय मैदान से ही भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत होगी। साढ़े पांच बजे इंफाल के कोइरेंग बाजार में 40 किलोमीटर की यात्रा के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस पार्टी अपने संगठन और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का एक बड़ा माध्यम मान रही है। भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण को लेकर मिले सकारात्मक फिडबैक के बाद कांग्रेस को उम्मीद है कि दूसरे चरण की यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं को रिचार्ज करेगी, जनता के बीच कांग्रेस की स्वीकारिता एक बार फिर बढ़ेगी। कांग्रेस ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए अपने गठबंधन के सदस्यों से भी आग्रह किया है। कांग्रेस इस यात्रा में सामाजिक न्याय, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है।

See also  अब तक सिर्फ 3, बीजेपी ने किया महागठबंधन पर तंज, कहा झारखंड में पड़ गया उम्मीदवारों का टोटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now