- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

पलामू में ग्रामीण डॉक्टर और ठेकेदार पर TPC उग्रवादियों ने की फायरिंग

चतरा में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, बंधू यादव को रिम्स किया गया रेफर

पलामू : जिले के नौडीहा बाजार थानाक्षेत्र के सरईडीह बाजार में एक ग्रामीण चिकित्सक को टीपीसी उग्रवादियों ने निशाना बनाया है। एक दुकान के बाहर बैठे ग्रामीण चिकित्सक और ठेकेदारी करने वाले मनोज कुमार पर उग्रवादियों ने दो गोली चलाई है। घटना में मनोज बाल बाल बचे है।
बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार दो उग्रवादियों ने मनोज को निशाना बनाते हुए उसपर फायरिंग की। हालांकि गोली उन्हे नहीं लगी लेकिन भागने के दौरान गिरने से उन्हे चोट लग गई है। बताया जा रहा है कि गांव में झोलाछाप डॉक्टर और ठेकेदारी करने की वजह से मनोज टीपीसी के निशाने पर थे और उनसे लगातार लेवी मांगी जा रही थी। लेवी नहीं देने की वजह से उनको टारगेट किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, हेमंत और कल्पना से दिशोम गुरू के स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now