- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कानून को ठेंगा और पुलिस को चुनौतीः तमंचे पर डिस्को करते बेखौफ बदमाश

गोड्डा : पुलिस की सख्ती के बाद भी युवाओं के अंदर तमंचे पर डिस्को का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे ही एक मामला गोड्डा के पथरगामा प्रखंड मुख्यालय के करीब 10 किलोमीटर दूर बंदनवार गांव में देखने को मिला। रानीपुर पंचायत के बंदनवार गांव में युवा गांव के अंदर तमंचा लहराकर डीजे पर डांस करते नजर आये।

godda gun
बताया जाता है कि गांव के अंदर दबंग प्रवृत्ति के कुछ युवा डीजे बजाकर डांस करते है अपने बाहुबल का प्रदर्शन करते है। गांव वालों के विरोध के बावजूद ये ऐसी हरकते कई बार करते नजर आए। ये युवा इतने बददिमाग और बदतमीज है कि बुर्जूग-महिला किसी का भी सम्मान नहीं करते। कुछ दिन पहले ही एक युवा ने एक महिला से बदतमीजी की थी और महिला ने उसकी शिकायत थाने में भी की थी। ऐसे युवाओं में न तो पुलिस का डर है न समाज के लोक लज्जा का। इस मामले को लेकर जब डीएसपी जय प्रकाश नारायण चौधरी से बात की गई तो उन्होने कहा कि वीडियो देखने के बाद पूरे मामले की जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी।

See also  सिरमटोली सरना स्थल से रैंप हटाने को लेकर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव सहित 24 पर प्राथमिकी दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now