- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

खनिज विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 27, 2026

खनिज विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान

रांचीः विपक्ष के बहिष्कार के बीच गुरुवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में खनिज विधेयक एमएमडीआर एक्ट-2026 के खिलाफ राज्य सरकार का संकल्प ध्वनिमत से पारित हो गया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के हितों से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। खनिज विधेयक के मुद्दे पर हम विधि विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं। झारखंड सरकार इस विधेयक के खिलाफ कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रही है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। एसआईआर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में अब तक लगभग दो लाख फॉर्म-7 डिजिटाइज किये जा चुके हैं। गढ़वा, गोड्डा, गिरिडीह और चतरा समेत कई जिलों में फॉर्म-7 के दुरुपयोग की शिकायते आयी है। इन दो लाख फॉर्म-7 की समुचित जांच आवश्यक है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि SIR के तहत नोटिस पाने वाले 63 लाख नागरिकों की मजदूरी, यात्रा, दस्तावेज और समय की लागत औसतन 500 रुपये प्रति व्यक्ति भी मानी जाये, तो करीब 315 करोड़ रुपये का बोझ नागरिकों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के कारण किसी भी नागरिक की राजनीतिक भागीदारी प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

See also  वाराणसी से रांची आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, औरंगाबाद में डंपर को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत 22 घायल

खनिज संपदा से प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए क्षतिपूर्ति जरूरी
मुख्यमंत्री ने खनिज विधेयक को झारखंड के आर्थिक और संवैधानिक अधिकारों पर चोट बताया। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा के दोहन से प्रभावित राज्य को क्षतिपूर्ति मांगने का अधिकार है। यह राशि केवल सरकारी खजाना भरने के लिए नहीं होती, बल्कि खनन प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता और ग्रामीण आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा का दोहन होने से स्थानीय लोगों और क्षेत्रों पर इसका सीधा असर पड़ता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों के विकास के लिए पर्याप्त संसाधन मिलना जरूरी है। राज्य के वैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।

खनिज राजस्व में 286 % वृद्धि का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खनिज राजस्व बढ़ाने, चोरी रोकने और प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए कदम उठाये हैं। वर्ष 2000 से 2025-26 के बीच खनिज उत्पादन में 35 प्रतिशत और राजस्व में 286 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। उनके अनुसार, वर्ष 2020 में खनिज राजस्व 4,888 करोड़ रुपये था, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 में बढ़कर 18,844 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी ओर, केंद्र सरकार पर झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र से राशि मिलने में देरी के कारण पेंशन, आवास और ग्रामीण सड़कों समेत कई विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

See also  तेजस्वी यादव पर AIMIM नेता ने लगाया गाड़ी चढ़ाने का आरोप; कहा- RJD कार्यकर्ताओं ने पीटा भी

SIR के दो लाख फॉर्म-7 की जांच जरूरी
मुख्यमंत्री ने SIR की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि सरकार संवैधानिक प्रक्रिया का विरोध नहीं करती, लेकिन इसे लागू करने के तरीके पर सवाल हैं।झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है।यहां की भौगोलिक परिस्थितियां, भाषाई विविधता और सामाजिक संरचना दूसरे राज्यों से अलग हैं। इसलिए SIR के दौरान स्थानीय परिस्थितियों और लोगों की समस्याओं को समझना जरूरी है। मुख्यमंत्री के अनुसार, झारखंड में अब तक करीब दो लाख फॉर्म-7 डिजिटाइज किये जा चुके हैं। गढ़वा, गोड्डा, गिरिडीह और चतरा समेत कई जिलों से फॉर्म-7 के दुरुपयोग की शिकायतें मिली हैं. इन सभी फॉर्म की समुचित जांच होनी चाहिए।

क्या है फॉर्म-7?
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, फॉर्म-7 मतदाता सूची से किसी व्यक्ति का नाम हटाने या किसी नाम को शामिल करने पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। किसी पंजीकृत मतदाता की ओर से मृत्यु, स्थायी रूप से स्थानांतरित होने, एक से अधिक बार नाम दर्ज होने, 18 वर्ष से कम उम्र या भारतीय नागरिक नहीं होने जैसी स्थितियों में नाम हटाने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

See also  #NEETUG कल शाम तक आएंगें रिजल्ट, सुप्रीम कोर्ट ने शहर-वार और केंद्र-वार परिणाम घोषित करने का दिया निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now