अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ी भीड़, मोबाइल नेटवर्क ठप, 10 KM लंबा जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 25, 2026

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ी भीड़, मोबाइल नेटवर्क ठप, 10 KM लंबा जाम

पटनाः मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में बुधवार को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूल्हा ऋषिकेश बारात लेकर बिहटा से अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां पहुंच चुके हैं। शादी में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ का असर अब पूरे इलाके की यातायात और संचार व्यवस्था पर दिखने लगा है। बाढ़ के आसपास करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत कई वीआईपी मेहमान भी जाम में फंस गए हैं। वहीं, मोबाइल नेटवर्क और कॉलिंग सेवाएं भी प्रभावित होने की खबर है।

10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार, VIP मेहमान भी फंसे
शादी में उमड़ी भीड़ के कारण नदवां और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बाढ़ के आसपास करीब 10 किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार लग गई है। बारात में शामिल वाहनों को भी समारोह स्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत कई वीआईपी मेहमान जाम में फंसे हुए हैं। शादी में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता और मंत्री भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़क पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया है।

See also  JMM-CONG एक-एक सीट पर लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव, महागठबंधन की बैठक के बाद हुआ एलान

मोबाइल नेटवर्क और कॉलिंग सेवाएं भी प्रभावित
शादी में हजारों लोगों की मौजूदगी का असर मोबाइल नेटवर्क पर भी पड़ा है। इलाके में नेटवर्क कमजोर होने और कॉलिंग सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। लोगों को फोन करने और बातचीत करने में परेशानी हो रही है। भीड़ इतनी अधिक है कि शादी समारोह में भी लोगों को संभालना मुश्किल हो रहा है। जयमाला के स्टेज तक लोग पहुंच गए हैं। कुछ लोग नीचे बिछी दरी पर ही सो गए हैं। उन्हें लगातार वहां से हटने के लिए कहा जा रहा है।

हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे अनंत सिंह
अनंत सिंह की बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। अनंत सिंह हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे। इसके लिए दो हाथी मंगाए गए हैं। शादी समारोह के लिए 25 बीघे में भव्य पंडाल तैयार किया गया है।

वीआईपी मेहमानों के लिए अलग पंडाल बनाया गया है। यहां खाने-पीने के लिए 30 स्टॉल लगाए गए हैं। अनंत सिंह का दावा है कि शादी में चार लाख से अधिक लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है। इसके लिए 300 से ज्यादा चूल्हे लगाए गए हैं। करीब 500 हलवाई और कारीगर खाना और मिठाइयां बनाने में जुटे हैं।

See also  BJP ने AI से बने VIDEO को शेयर कर दिखाया 'पटना का विकास', सोशल मीडिया पर किया जा रहा हैं ट्रोल

ललन सिंह और बृजभूषण समेत कई बड़े चेहरे पहुंचे
शादी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी अनंत सिंह की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। जदयू से अनंत सिंह के निष्कासन के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है। यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी अनंत सिंह के घर पहुंचे हैं। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने भी समारोह में पहुंचकर अनंत सिंह को बेटी की शादी की शुभकामनाएं दीं। हेलीकॉप्टर से आने वाले मेहमानों के लिए तीन हेलीपैड भी बनाए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now