Vaibhav Sooryavanshi ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2026

Vaibhav Sooryavanshi ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक

डेस्कः बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेव्यू करने के बाद एक और वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 28 गेंदों पर शतक बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 52 बॉल पर दोहरा शतक लगाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया।

वैभव इस शतक के साथ ‘लिस्ट ए’ में दुनिया के सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। UAE के खिलाफ 4 चौके-14 छक्के के साथ 28 गेंदों में तूफानी शतक लगाकर वैभव ने रिकार्ड अपने नाम किया। दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड में इंडिया-ए और यूएई के मैच में वैभव ने सिर्फ 40 गेंदों में 150 रन पूरे किये। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 52 बॉल पर दोहरा शतक लगाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया और 204 रन बनाकर आउट हो गए। इंडिया-ए ने ग्रुप-ए के अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रनों से पराजित किया था। वहीं दूसरे मुकाबले में उसे पाकिस्तान-ए के हाथों 48 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। अब ये मुकाबला जीतकर इंडिया-ए की टीम सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी।

वैभव सूर्यवंशी की प्रमुख तेज पारियाँ और रिकॉर्ड

फॉर्मेट / टूर्नामेंटविरोधी टीमउपलब्धिवर्ष
लिस्ट-ए (ACC Men’s Asia Cup Rising Stars) यूएई (UAE)28 गेंदों में सबसे तेज शतक (4 चौके, 14 छक्के)2026
IPL गुजरात टाइटन्स35 गेंदों में शतक (किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज व सबसे कम उम्र में)2025
यूथ वनडे (Youth ODI) इंग्लैंड52 गेंदों में सबसे तेज शतक (कुल 143 रन, 78 गेंदें)2025
यूथ टेस्ट (Youth Test) ऑस्ट्रेलिया78 गेंदों में शतक (ऑस्ट्रेलियाई धरती पर यूथ टेस्ट में सबसे तेज)
See also  वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री! श्रीलंका दौरे के लिए A टीम का हुआ एलान, तिलक वर्मा को टीम की कमान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now