बिहार में भ्रष्ट SDM प्रेरणा सिंह के 6 ठिकानों पर रेड, पटना से गोपालंगज तक खलबली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2026

बिहार में भ्रष्ट SDM प्रेरणा सिंह के 6 ठिकानों पर रेड, पटना से गोपालंगज तक खलबली

पटनाः विशेष निगरानी ईकाई (एसवीयू) ने गोपालगंज की एसडीएम प्रेरणा सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में छापेमारी शुरू की। मंगलवार को एसवीयू की अलग-अलग टीम ने सुबह 10 बजे से पटना, रोहतास और गोपालगंज में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। पटना के गोला रोड स्थित विवेक विहार अपार्टमेंट में छापेमारी कर संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज व अन्य सामग्रियों की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार प्रेरणा सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। गोपालगंज सदर की एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इनमें प्रेरणा सिंह के गोपालगंज स्थित कार्यालय एवं आवास, सासाराम स्थित एक ठिकाने और पटना स्थित करोड़ो रुपयें खर्च कर बनाई गई बहुमंजिली इमारत शामिल है। इन सभी ठिकानों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर अंदर जानकारी ली जा रही है। स्रोतों से 1 करोड़ 98 लाख रुपए अधिक अर्जित करने का आरोप है।

See also  लातेहार में बड़ा रेल हादसा टलाः कोयला लदी मालगाड़ी की गार्ड बोगी हुई बेपटरी

अभियुक्तों पर आरोप है की सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए भ्रष्ट और अवैध तरीके से लगभग 1 करोड़ 98 लाख 28175 रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति इनके वैध आय के स्रोत से काफी अधिक है। विशेष न्यायाधीश, निगरानीा के द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर अभियुक्तों के पटना में दो फ्लैट तथा रितेश कुमार के कार्यालय, पैतृक गांव घोषाल एवं बिक्रमगंज में तलाशी ली जा रही है। साथ ही गोपालगंज के अनुमंडल पदाधिकारी के आवास एवं कार्यालय में एक साथ तलाशी ली जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now