बिहार के बांका में धू-धू कर जली बस, 40 लोगों की जान बाल-बाल बची, गोड्डा से भागलपुर जा रही थी BUS

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2026

बिहार के बांका में धू-धू कर जली बस, 40 लोगों की जान बाल-बाल बची, गोड्डा से भागलपुर जा रही थी BUS

डेस्कः बिहार के बांका जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। गोड्डा से भागलपुर जा रही श्रीहरि यात्री बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे।अचानक धुआं भरने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक ने भी बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बस की बैटरी के पास चिंगारी निकलने से आग लगने की आशंका है। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में बस धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई। बस में रखे यात्रियों के बैग, कपड़े और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यात्रियों की जान बच गई, लेकिन उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

See also  झारखंड के पलामू में मानवता को शर्मसार: नवजात बच्चे को झाड़ी में फेंका, एक राहगीर बनी फरिश्ता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now