खूंटी में डाइर मेला देखकर लौट रहे 4 युवकों की मौके पर ही मौत, 2 बाइकों में हुई आमने-सामने टक्कर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 21, 2026

खूंटी में डाइर मेला देखकर लौट रहे 4 युवकों की मौके पर ही मौत, 2 बाइकों में हुई आमने-सामने टक्कर

खूंटीः जिले के रनिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। रनिया-मार्चा मुख्य पथ पर विश्रामपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी युवक लोहागढ़ में आयोजित प्रसिद्ध डाइर मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, लोहागढ़ में लगे डाइर मेले से शामिल होकर युवक बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विश्रामपुर गांव के समीप रनिया-मार्चा मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

गांव में पसरा मातम
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। एक साथ चार युवकों की मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही रनिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  गढ़वा-बूढ़ा पहाड़ में आखिरी बार बैलेट बॉक्स में डाले गए थे वोट, माओवादियों से आजादी के बाद पहली बार ईवीएम में डाला अपना मत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now