हजारीबाग के केरेडारी में रित्विक कंपनी के गेट पर कई राउंड फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 19, 2026

हजारीबाग के केरेडारी में रित्विक कंपनी के गेट पर कई राउंड फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

हज़ारीबाग: जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित रित्विक कंपनी के गेट पर अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। फायरिंग की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से एक कथित प्रेस रिलीज जारी कर राहुल दुबे गैंग ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। जारी किए गए संदेश में दावा किया गया है कि कंपनी के गेट पर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। संदेश में इस घटना को महज ट्रेलर करार देते हुए कंपनी प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी गई है।

rahul dubey

प्रेस रिलीज किया जारी
कथित प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यदि कंपनी की ओर से जल्द से जल्द उनकी मांगों या कहे मुताबिक़ व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.।संदेश में कंपनी के कार्यालय, स्टाफ और मुंशी को निशाना बनाने, कार्यस्थल पर बम फेंकने, सभी साइटों को बंद कराने तथा स्टाफ को गंभीर नुकसान पहुंचाने जैसी धमकियां दी गई हैं। इस संदेश में राहुल दुबे के अलावा अमन साहू, मयंक सिंह और प्रकाश शुक्ला जैसे नामों का भी जिक्र किया गया है।

See also  गांडेय विधायक के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, सरफराज ने आखिर क्यों खाली की अपनी विधानसभा सीट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now