- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

पलामू में रौब दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोका, यूपी के दो लाइसेंसी हथियार जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2026

पलामू में रौब दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोका, यूपी के दो लाइसेंसी हथियार जब्त

पलामूः जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर क्षेत्र अंतर्गत बसौरा गांव में आयोजित एक निजी उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम राजू तिर्की उर्फ आयुष तिर्की को दो काली गाड़ियों के साथ शहर थाना लेकर पहुंची, जहां उससे गहन पूछताछ की गई। इस दौरान उसके पास मौजूद हथियारों और वाहनों के दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की गई। काफिले में मौजूद दो व्यक्ति बॉडीगार्ड के रूप में काम कर रहे थे. उनके पास से उत्तर प्रदेश के लाइसेंसी हथियार मिले।

1200 675 28089316 664 28089316 1794448422392

पुलिस वेरिफिकेशन में पता चला कि इन दोनों लाइसेंसी हथियारों के बारे में पलामू जिला प्रशासन और पलामू पुलिस को कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी, न ही स्थानीय थाने को कोई सूचना दी गई थी। पूरे मामले में राजू तिर्की को मेदिनीनगर टाउन थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि रौब दिखाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश के दो लाइसेंसी हथियार मिले हैं, जिनकी पलामू में कोई एंट्री नहीं है और न ही कोई जानकारी साझा की गई है। दोनों हथियार जब्त कर लिए गए हैं और लाइसेंस की सत्यता की जांच की जा रही है।

See also  नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा! निशांत बनेंगे उपमुख्यमंत्री! बिहार में होली के बाद BJP की बनेगी सरकार?

एसपी ने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त है। उन्हें चिन्हित करके कार्रवाई की जा रही है। पलामू पुलिस शांति-व्यवस्था और सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। दरअसल, राजू तिर्की का काफिला लेस्लीगंज के बसौरा इलाके में एक प्राइवेट कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचा था। मौके पर पलामू पुलिस की एक बड़ी टीम पहुंची और पूछताछ शुरू की. पूछताछ के बाद राजू तिर्की को टाउन थाना लाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now