गोड्डा में 12 साल के बच्ची की निर्मम हत्या, बहियार में मिला शव, सिर गायब होने से मचा हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 5, 2026

गोड्डा में 12 साल के बच्ची की निर्मम हत्या, बहियार में मिला शव, सिर गायब होने से मचा हड़कंप

GODDA: झारखंड के गोड्डा जिले से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है। ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में 12 वर्षीय बच्ची का शव बहियार में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शव के साथ बच्ची का सिर नहीं मिला है। इस घटना ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। आशंका है कि देर रात किसी ने उसे घर से बाहर ले गया। सुबह बहियार में शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते पूरे इलाके में घटना की चर्चा फैल गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच
घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। बच्ची के साथ हुई इस वारदात के पीछे की वजह और इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

See also  हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा पर इनाम घोषित, सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now