- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

झारखंड DGP नियुक्ति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, प्रकाश सिंह ने दायर की थी याचिका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 3, 2026

झारखंड DGP नियुक्ति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, प्रकाश सिंह ने दायर की थी याचिका

रांचीः सुप्रीम कोर्ट में झारखंड समेत देश के सभी राज्यों में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति से जुड़े मामले में आज सुनवाई होगी। इस दौरान प्रकाश सिंह की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा झारखंड की डीजीपी नियुक्ति नियमावली को चुनौती देनेवाली जनहित याचिका भी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

डीजीपी नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में इससे पहले भी कई बार सुनवाई हो चुकी है। 18 अगस्त 2026 को अदालत ने यूपीएससी और एमिकस क्यूरी से इस मामले में पक्ष रखने को कहा था। इसके बाद 29 सितंबर को मामले में सुनवाई हुई। वहीं, 8 अक्टूबर 2026 की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की डीजीपी नियुक्ति नियमावली पर सवाल उठाते हुए तदाशा मिश्रा को नोटिस जारी किया था. अदालत ने उन्हें अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था।

See also  झारखंड में न बंटे हैं और न बेटेंगे लेकिन BJP वाले 'कूटे जरूर जाएंगे', हेमंत सोरेन का तंज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now