पटनाः बिहार में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम दोपहर करीब 12 बजे कार्यालय पहुंची और लगभग एक घंटे तक छानबीन की, बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया गया था।
बिहार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में दिल्ली पुलिस का छापा
12 बजे के करीब पहुँची थी दिल्ली पुलिस 1 घंटे तक पुलिस ने किया छान बिन
चुनाव के दौरान आई जनरेट वीडियो कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से किया गया था पोस्ट जिसमें प्रधानमंत्री की मां प्रधानमंत्री को यह समझ रही है कि बेटा कुछ काम कर लो
दिल्ली पुलिस पहुंच कर ट्विटर कौन चलाता है इसके बारे में जानकारी मांगा
— Sadan Singh (@SadanJee) November 1, 2026
इस वीडियो में प्रधानमंत्री की मां उन्हें यह समझाती नजर आ रही थीं कि बेटा, कुछ काम कर लो। इसी मामले में दिल्ली पुलिस की टीम सदाकत आश्रम पहुंची और कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को कौन संचालित करता है, इस बारे में जानकारी मांगी।
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अमित कुमार मंडल को नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, उनके नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का संबंध कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया है। पुलिस ने उन्हें 5 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित स्पेशल सेल के कार्यालय में हाजिर होने का नोटिस दिया है।






