रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2026

रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा

रांचीः गुरुवार की सुबह शादी समारोह के बाद विदाई कर दुल्हन को लेकर लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। सोनाहातू थानाक्षेत्र के बुंडू-राहे सड़क पर मारनाडीह सड़क के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार दूल्हा अपने परिजनों के साथ राहे में आयोजित विवाह समारोह से दुल्हन को लेकर रांची के हटिया लौट रहा था। इसी दौरान मारनाडीह पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए खाई में जा गिरी। हादसा इतना तेज था कि कार में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया।इसके बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।

See also  रांची रिंग रोड़ में रायपुर जा रही बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now