- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

सरायकेला के गम्हरिया थाने में पुलिसकर्मी पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप, SP का बड़ा एक्शन, आरोपी सिपाही गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2026

सरायकेला के गम्हरिया थाने में पुलिसकर्मी पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप, SP का बड़ा एक्शन, आरोपी सिपाही गिरफ्तार

सरायकेलाः जिले के गम्हरिया थाने में एक महिला ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने सख्त रुख अपनाया है और गम्हरिया थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी संजय प्रसाद, सब इंस्पेक्टर मनोज साहू, अनिरुद्ध सिंह और आरक्षी संतोष राय को लापरवाही व कर्तव्यहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गम्हरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला गुरुवार को पारिवारिक कलह से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची थी। महिला का आरोप है कि थाने में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी (सिपाही) नीरज लकड़ा ने मर्यादा को तार-तार करते हुए थाने के ही एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Image 2026 10 31 at 9.17.46 PM

​मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सरायकेला एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। शुक्रवार देर रात एसडीपीओ दल-बल के साथ गम्हरिया थाना पहुंचे और साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से घटनास्थल वाले कमरे को तत्काल सील कर सुरक्षित करवा दिया।

See also  इसी दिन देखा था अलग झारखंड राज्य का सपना, रांची में लाखों आदिवासियों ने भरी हुंकार थी, किया था प्रस्ताव पास

​एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करते हुए गहन अनुसंधान जारी है और मामले में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी सिपाही नीरज लकड़ा को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now