- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ आज, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष, कल महारैली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2026

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' आज, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष, कल महारैली

डेस्कः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर दोपहर ढ़ाई बजे होगा। पहले यह कार्यक्रम शुक्रवार को होना था, मगर बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। खराब मौसम को देखते हुए विपक्षी दलों के नेताओं ने खरगे के आवास पर बैठक की। बैठक में खरगे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जेएमएमए की राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सीपीआई के पी संदोष कुमार, सीपीआई एम के जॉन ब्रिटास, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, केरला कांग्रेस के जोश के मणि, सपा के धमेंद्र यादव शामिल हुए और मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

एक नंबर के लिए ऐसी तैयारीः एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली की बड़ी तैयारी की गयी है। मैदान में तिरंगे रंग का विशाल पंडाल बना है। विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग मंच बनाये गये हैं। मैदान में बड़ी संख्या में कुर्सियां लगायी जा रही है। आवाजाही नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग होगी। शुक्रवार को मैदान में पुलिस प्रशासन को ब्रीफिंग की गयी। कांग्रेस ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। रैली सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होनी है।

See also  मंत्री इरफान अंसारी की मां का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

इधर, दिल्ली पुलिस ने मैदान को 14 जोन में बांट कर 3500 पुलिसकर्मी तैनात किये है। राहुल गांधी ने बताया कि दोपहर 12 बजे विपक्षी सांसद और दिग्गज नेता मिंटो रोड और कनॉट प्लेस के जंक्शन पर इकट्ठा होकर मार्च शुरू करेंगे। इसी जंक्शन से सभी विपक्षी नेता विशेष बसों में सवार होकर एक साथ रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। इस रैली में भाग लेने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को ही दिल्ली चले गये थे। इस महारैली में ममता बनर्जी, लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। सरकार और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महारैली विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी एक नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होगी, क्योंकि वह गठबंधन का हिस्सा नहीं है। उन्होंने SIR के बहाने देशभर में वोट चोरी होने का आरोप लगाया।

See also  रंजू देवी की तरह सुबोध कुमार का दावा झूठा, राहुल गांधी से नाम कटने की बात कही, EC ने बताया सच

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now