मंत्री इरफान अंसारी की मां का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2024

IRFAN ANSARI MOTHER

रांचीः झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी की माता का निधन हो गया है । अस्सी वर्ष की मुस्तरी खातुन के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है । हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री फुरकान अंसारी जी की पत्नी और झारखण्ड सरकार में साथी मंत्री भाई की माताजी के निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर चाचीजी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे”

हार्ट अटैक से हुआ निधन

बताया जा रहा है कि उनकी मौत की वजह  हार्ट अटैक  थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत समेत अन्य नेताओं ने भी दुख जताया और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी व मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को फोन कर सांत्वना दी। जनाजे की नमाज गुरुवार को मधुपुर के लखना कब्रिस्तान में अदा की जाएगी।

See also  इरफान अंसारी से पत्रकार ने पूछा था 'भड़काऊ प्रश्न' ! अपने मंत्री के समर्थन में उतरे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now