जमशेदपुरः जिले के बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेला के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मेला में लगे मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में अचानक आग लग गई।


स्टंट के दौरान बाइक में आग लगने से करतब कर रही बाइक सवार युवती भी उसकी चपेट में आ गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हैरतअंगेज स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग की चपेट में आने से युवती झुलस गई।
जमशेदपुर में मौत के कुएं में स्टंट के दौरान हादसा
स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी
#jharkhand #jamsedpur #MautKaKuan https://t.co/BRE0hxObt9— Live Dainik (@Live_Dainik) October 26, 2026
मौके पर मौजूद स्टंट कर रहे अन्य लोगों ने फौरन युवकी के बाल में को बुझाया और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना ने इस तरह के आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन के इंतजाम पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।







