बीजेपी MLC राजीव कुमार के होटल में हत्याकांड, रेस्टोरेंट कैप्टन को कर्मियों ने ही चाकू गोद मार डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 26, 2026

बीजेपी MLC राजीव कुमार के होटल में हत्याकांड, रेस्टोरेंट कैप्टन को कर्मियों ने ही चाकू गोद मार डाला

गोपालगंजः शहर के बंजारी मोड़ स्थित भाजपा एमएलसी राजीव कुमार के राजीव रेजेंसी होटल में शनिवार की देर रात बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद में रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश कुमार (18) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में होटल के दो कर्मियों गौतम कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाने के हजरतपुर गांव के निवासी हैं।
मृतक मीरगंज थाने के सिंगहा टोला टड़वा गांव निवासी स्व. विजेंद्र सिंह का बेटा था। हमले में एक अन्य कर्मी सोनू कुमार भी जख्मी हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने होटल के गेट पर शव रखकर हंगामा किया और होटल मालिक व एसपी को बुलाने की मांग की। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात अनीश किचेन में खाना निकालने गया था। इसी दौरान साथी कर्मी राहुल ने उससे बाइक की चाबी मांगी। अनीश ने चाबी मैनेजर के पास होने और उनसे मांग लेने को कहा।

इसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद राहुल और गौतम ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अनीश और सोनू घायल हो गए। दोनों को मॉडल सदर अस्पताल ले जाया गया। अनीश को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाने के दौरानउसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन होटल के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर सदर एसडीपीओ-1 चंदन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों को शांत कराया।

See also  धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे इरफान और नन्हें का एनकाउंटर, तीसरा अपराधी भागने में हुआ कामयाब

अनीश ने उठाया चापड़ तो गौतम ने गोदा चाकू
शहर के बंजारी मोड़ स्थित होटल राजीव रेजेंसी के किचेन में शनिवार की रात करीब 11 बजे बाइक की चाबी मांगने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार, मीरगंज थाने के सिंगहा टोला टड़वा गांव निवासी रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश कुमार अपने लिए खाना निकालने किचेन में गया था। इसी दौरान उसके साथ काम करने वाले मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाने के हजरतपुर गांव निवासी राहुल कुमार और गौतम कुमार वहां पहुंचे। राहुल ने अनीश से बाइक की चाबी मांगी।

अनीश ने चाबी मैनेजर को देने की बात कहते हुए उससे मांगने को कहा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, विवाद बढ़ने पर अनीश ने किचेन में रखा चापड़ उठा लिया। इसी बीच गौतम ने चाकू से अनीश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर किचेन में काम करने वाले अन्य कर्मी भी पहुंच गए। बीच-बचाव के दौरान दो अन्य कर्मी भी चाकू लगने से घायल हो गए। घटना के बाद होटल में अफरातफरी मच गई। अन्य कर्मी घायलों को बाइक से मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अनीश को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में कुशीनगर के पास उसकी हालत बिगड़ गई। वहां अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  जश्न नहीं जंग का वक्त है, जेल से निकलते ही संजय सिंह ने बीजेपी पर किया ताबड़तोड़ हमला, कहा शराबघोटाले में बीजेपी है डूबी

तीन भाइयों में मंझला था अनीश
अनीश स्व. विजेंद्र सिंह का मंझला बेटा था। उसके बड़े भाई बंटी दूसरे प्रदेश में काम करते हैं, जबकि छोटा भाई गोलू कुमार घर पर रहकर पढ़ाई करता है। चचेरे भाई अभिषेक ने बताया कि अनीश के पिता की वर्ष 2021 में विदेश में काम करने के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद अनीश और उसका बड़ा भाई कमाकर परिवार का खर्च चलाते थे। अनीश की मौत से परिवार ने अपना एक कमाऊ सदस्य खो दिया है।

मौत की खबर से परिवार में कोहराम
अनीश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह परिजन होटल के बाहर पहुंचे तो शव देखकर रोने-बिलखने लगे। कई महिलाएं और रिश्तेदार बदहवास हो गए। परिजन शव के पास बैठकर इंसाफ की मांग करते रहे। गम और गुस्से के बीच वे आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एमएलसी व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

See also  पेट से निकला स्टील का गिलास-पीएमसीएच के इस मरीज को देख उड़ गए डॉक्टर के होश

होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात से पहले और बाद में किचेन में कौन-कौन गया था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के अलावा घटना में किसी अन्य कर्मी की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद किचेन में पानी डालकर खून के धब्बे साफ किया था। इसके बावजूद एफएसएल को कई जगह से नमूने मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now