- Advertisement -

रांची में दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये तक कीमत होने का दावा, रेस्क्यू कर जू भेजा गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2026

रांची में दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये तक कीमत होने का दावा, रेस्क्यू कर जू भेजा गया

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में एक दुर्लभ सांप का रेस्क्यू किया गया है। लालपुर थाना क्षेत्र से हरियाणा के रहने वाले एक युवक के पास से रेड सैंड बोआ सांप बरामद किया गया है। लालपुर पुलिस के द्वारा मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। जिसके बाद आगे की कार्रवाई में वन विभाग जुट गया है।

रोकने पर दो हुए फरार
दरअसल, लालपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को रोका था। पुलिस को देखकर दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर झोले से दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप बरामद किया गया। इसके बाद लालपुर पुलिस ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गया है। रेस्क्यू कर वन विभाग ने रेड सैंड बोआ को जू में भेज दिया है।

See also  सलमान खान की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, घर में संदिग्ध के घुसने पर बवाल

1200 675 27922051 thumbnail 16x9 ranchisnakecollage aspera

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान टीलू के रूप में हुई है। वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान टीलू ने वन विभाग को बताया कि सांप उसके दोस्त का है। पुलिस और वन विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि सांप कहां से लाया गया था और उसे रांची लाने के पीछे क्या उद्देश्य था। मौके से फरार हुए दोनों लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में टीलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दुर्लभ प्रजाति का है रेड सैंड बोआ
रांची के डीएफएओ श्रीकांत ने बताया कि रेड सैंड बोआ काफी दुर्लभ प्रजाति का सांप है। इस सांप को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमत मिलने के दावे किए जाते हैं। इसके बड़े होने के साथ कीमत बढ़ जाती है। हालांकि, इसकी कीमत को लेकर किए जाने वाले करोड़ों रुपये के दावों की कोई प्रमाणिकता नहीं है।

See also  मैट्रिक की छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर हत्या कर शव को एसिड से जला दिया

करोड़ों में बताई जाती है कीमत
रेड सैंड बोआ सांप की कीमत को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये तक के दावे किए जाते हैं। हालांकि, इसकी कोई प्रमाणित और तय कीमत नहीं है। वास्तविक कीमत प्रजाति की पहचान, अवैध बाजार की परिस्थितियों और तस्करी से जुड़े दावों पर निर्भर बताई जाती है।

अंधविश्वास और अवैध कारोबार से जुड़ी है मांग
जानकर बताते हैं कि रेड सैंड बोआ सांप को लेकर कई देशों में तरह-तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ देशों में पारंपरिक चिकित्सा और लोक कथाओं से जुड़ी धारणाओं के कारण इस सांप की मांग होने की बात सामने आती रही है। इसके अलावा, अंधविश्वास के चलते भी इसका अवैध कारोबार किया जाता है। कुछ लोग इसे धन और सौभाग्य से जोड़कर देखते हैं। हालांकि इन दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now