- Advertisement -

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मां के श्राद्धकर्म के बाद वापस लौटे रांची, 14 दिन बाद नेमरा से वापस आएं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मां के श्राद्धकर्म के बाद वापस लौटे रांची, 14 दिन बाद नेमरा से वापस आएं

रांचीः सात अक्टूबर 2026 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद आठ अक्टूबर को दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार और श्राद्धकर्म किया गया। करीब दो सप्ताह तक नेमरा में रहने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन दोनों बेटों के साथ बुधवार को सड़क मार्ग से रांची लौट आए।

मां के निधन के बाद नेमरा में बिताए करीब 14 दिन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के बाद सोरेन परिवार शोक में डूब गया था।सात अक्टूबर को मां के निधन के बाद आठ अक्टूबर को मुख्यमंत्री अपनी मां के पार्थिव शरीर के साथ पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।मुख्यमंत्री ने स्वयं अपनी मां को मुखाग्नि दी और इसके बाद परिवार की परंपराओं के अनुरूप आगे के संस्कारों में शामिल रहे।

See also  बांग्लादेश में उपद्रवियों का तांडव, अवामी लीग के 20 से अधिक नेताओं को मारा

1200 675 27926149 804 27926149 1792594509759

पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ निभाया राजधर्म
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नेमरा प्रवास केवल पारिवारिक संस्कारों तक सीमित नहीं रहा।उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखा। पैतृक गांव में रहते हुए वे सरकारी कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों और जरूरी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। संस्कार भोज के दौरान भी उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दूर-दराज से पहुंचे लोगों से मुलाकात की।

14वें दिन नेमरा से रांची लौटे मुख्यमंत्री
मां के अंतिम संस्कार से लेकर आगे के पारंपरिक अनुष्ठानों तक परिवार के साथ समय बिताने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब अपने पैतृक गांव नेमरा से रांची लौट गए हैं। करीब दो सप्ताह तक गांव में रहकर उन्होंने अपनी मां को अंतिम विदाई देने के साथ पारिवारिक परंपराओं के अनुरूप सभी जरूरी संस्कारों में हिस्सा लिया।

jh ram 02 cm loute ranchi jh10008 21102026194547 2110f 1792592147 655

कल्पना सोरेन ने बताया जड़ों और परंपराओं का महत्व
इसी बीच उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “हमें हमेशा अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए।

See also  पटना के प्रिंटिंग प्रेस में पुलिस का छापा, अवैध लॉटरी के धंधे का खुलासा, 18 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now