- Advertisement -

लोहरदगा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 20, 2026

लोहरदगा: जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के सदर थाना क्षेत्र के खखपरता गांव में एक 27 वर्षीय युवक राजेश उरांव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर गहन तफ्तीश में जुट गई है। मृतक की पहचान खखपरता गांव निवासी श्याम उरांव के पुत्र राजेश उरांव (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने देखा शव, इलाके में फैली सनसनी
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह जब खखपरता गांव के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने राजेश उरांव का शव उसके घर के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका देखा। यह खबर देखते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इस बात की जानकारी मृतक के परिजनों और स्थानीय सदर थाना पुलिस को दी।

See also  वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, SC विभाग की कमान अब प्रशांत किशोर के हाथ

WhatsApp Image 2026 10 19 at 9.13.31 PM

जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now