पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रखंड प्रमुख पति पर भी फायरिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 19, 2026

पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रखंड प्रमुख पति पर भी फायरिंग

पटनाः राजधानी पटना से सटे मनेर में दुर्गा पूजा की अष्टमी की रात बेखौफ अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाने पहुंचे प्रखंड प्रमुख पति को भी गोली लगी है. उनकी स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। मामला मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव का है।

पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
दरअसल, रविवार की देर रात्रि में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू और प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी के पति पिंटू कुमार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की मौत हो गई है, जबकि पिंटू कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है।

बचाने पहुंचे प्रखंड प्रमुख के पति को भी मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार, ब्यापुर गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू और प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार एक साथ पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार के दलान में बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी प्रखंड प्रमुख पति के घर के समीप पहुंचे।अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

See also  स्कूल में लड़की के साथ गंदा काम करने लगा होमगार्ड, दूसरी छात्रा ने देखा; तो मचा बवाल

बाइक सवार बदमाश फरार
गोलीबारी के दौरान पैक्स अध्यक्ष को बचाने के लिए प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार आगे आए। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की मौत हो गई। बचाने पहुंचे प्रखंड प्रमुख पति को भी गोली लगी है। उनकी स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। मामला मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव का है।

बाइक सवार बदमाश फरार
गोलीबारी के दौरान पैक्स अध्यक्ष को बचाने के लिए प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार आगे आए। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की मौत हो गई।

See also  JSSC CGL पेपर लीक मामले में SIT ने 20 और अभ्यर्थियों से की पूछताछ, अब तक 8 गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now