JSSC CGL पेपर लीक मामले में SIT ने 20 और अभ्यर्थियों से की पूछताछ, अब तक 8 गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 1, 2026

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी का मामलाः CID ने हजरीबाग से शैलेश पासवान को हिरासत में लिया

रांचीः झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल 2023 )में हुए कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी की विशेष जांच टीम ने सोमवार को 20 और संदिग्ध अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया और उनक बयान दर्ज किये। इससे पहले भी एसआईटी 150 संदिग्ध अभ्यर्थियों से पूछताछ कर चुकी है।
आरोपितों के बयान, छानबीन व उपलब्ध दस्तावेज की जांच के क्रम में ही जिन अभ्यर्थियों के विरुद्ध अनियमितता से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य मिल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी भी हो रही है। अब तक एसआईटी ने आठ अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संदिग्धों के पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि जेएसएससी सीजीएल में कथित पेपर लीक मामले में एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में दर्ज कांड की जांच की जांच चल रही है। जांच में उपरोक्त आरोपितों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।
सीआईडी की अब तक की छानबीन में यह सामने आ चुका है कि जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में पेपर लीक हुआ था। कई अभ्यर्थियों को दलाल व एजेंट्स ने परीक्षा संचालन एजेंसी की मिलीभगत से रुपये लेकर प्रश्न व उत्तर रटवाया था और उन्हें उक्त परीक्षा में पास कराया था।
आईसीएन के दोनों कर्मियों की 1 सितंबर को पूरी होगी रिमांड
जेएसएससी सीजीएल मामले में पांच दिनों की सीआईडी रिमांड पर लिए गए परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी आईसीएन के दोनों कर्मियों सोमांश प्रकाश व राहुल की रिमांड अवधि मुंगलवार को पूरी हो जाएगी।दोनों ही आरोपितों से पूछताछ लगभग पूरी हो गई है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर सीआईडी आगे की जांच कर रही है। रिमांड अवधि पूरा होने के बाद दोनों ही अभ्यर्थी मंगलवार को जेल भेज दिए जाएंगे।

See also  झारखंड में मंत्री और विधायकों को IAS-IPS जैसी चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री की पहल पर बनी योजना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now