पटनाः बिहार में विधानपरिषद चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा बाहुबली विधायक अनंत सिंह और जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के बीच टकराव को लेकर हो रही है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और एक दूसरे को लेकर जमकर बयानबाजी कर रहे है। इसी बीच शुक्रवार को अनंत सिंह का एक न्यूज एजेंसी को दिये गये बयान ने बवाल खड़ा कर दिया है।
मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने विधानपरिषद चुनाव के बीच बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ‘हम पार्टी को मानते हैं। हमारी पार्टी है। पार्टी चाहे माने या ना माने। हमने पार्टी के लिए कुर्बानी दिया है। नीतीश जी कुछ नहीं थे। ऐसे इन्हे उन्ने चलते थे। उस समय नीतीश जी के साथ रहकर 9 गौ मर्डर कराए।’

पार्टी को जो मानना है, वो माने
अनंत सिंह ने कहा- अब पार्टी हम लोग के साथ है कि नहीं है, वो भगवान है। हम अपन बात नहीं जानेंगे। लेकिन कह दे कि अपना गम नहीं है, ना मरने का गम है ना जीने का खुशी है। लेकिन पार्टी को हम मानते हैं हमार पार्टी है। अब पार्टी अपना जो मानना है जो माने। हम मानते हैं पार्टी हम कुर्बानी दिए हैं। कोई नहीं दिया है हमरा इतना कुर्बानी। नीतीश जी कुछ नहीं थे ऐसी ये ने सो ने होल चलते थे। उस समय में हम नीतीश जी के साथ रह के नौ आदमी मर्डर कराए। नीतीश जी के तखड़े बोल दिए थे कि आप आ गए आप।
'नीतीश जी के लिए 9 गौ मर्डर कराए'
MLC चुनाव के बीच बाहुबली विधायक अनंत सिंह का चौंकाने वाला बयान
@Jduonline @NitishKumar @neerajkumarmlc @RJDforIndia @TejashwiOffice @INCBihar @yadavtejashwi @RJD_BiharState @BJP4Bihar @JmmJharkhand @manojkjhadu @MisaBharti @jitanrmanjhi https://t.co/6hdTxzwBFV— Live Dainik (@Live_Dainik) October 16, 2026
हम धमकी-धुमकी सहने वाला नहीं
अनंत सिंह ने कहा - उन्हें न मरने का गम है न जीने का खुशी है। धमकी किसी और के पास दे हम धमकी-धुमकी सहने वाला नहीं है। नीरज कुमार, उ हमरा विरोध किया हम उसका विरोध करेंगे। जदयू पार्टी इकरा में जो भीड़रल है पार्टी का इसमें बेज्जती हो रहा है।





