टुल्लू पंप से पानी भरने के दौरान आया करंट, एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 7, 2024

टुल्लू पंप से पानी भरने के दौरान आया करंट, एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत

बोकारो: माराफारी थाना क्षेत्र में टुल्लू पंप से पानी भरने के दौरान एक दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है।

अजगर सांप के साथ कार में बैठकर घंटों किया सफर, ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स ने जब देखा तो उड़ गए होश
दरअसल, माराफारी थाना क्षेत्र के कैंप वन स्थित एक घर के बाथरूम में लगे टुल्लू नल में अचानक से करंट आ गया। एक महिला और उसके बेटी टुल्लू नल के चपेट में आ गई, इसी दौरान पास खड़ युवक उन दोनों को बचाने के लिए आया, लेकिन वो भी इसके चपेट में आ गया। इसके बाद सभी को बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। रिश्ते में मामी, उनकी बेटी और भांजे की इस घटना में मौत हो गई है।

मृतक महिला का नाम सुलेखा देवी है जबकि बेटी का नाम करिश्मा है जिसकी उम्र 16 वर्ष है और भांजा
जिसका नाम सौरभ कुमार जिसकी उम्र 22 वर्ष है।जानकारी के मुताबिक पहले महिला बिजली करंट की चपेट में आई तो उसे बेटी बचाने गई जब बेटी संपर्क में आ गई तो भांजे ने दोनों को बचाने का काम किया और वह भी इसके चपेट में आ गया।

See also  Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से होगी भिड़त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now