झारखंड में मॉनसनू की हो गयी विदाई, इस बार कम पड़ेगी ठंड, जानें अगले कुछ दिनों का हाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2026

झारखंड में मॉनसनू की हो गयी विदाई, इस बार कम पड़ेगी ठंड, जानें अगले कुछ दिनों का हाल

रांचीः दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सोमवार को झारखंड से विदाई हो गयीं। 12 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून झारखंड में प्रवेश किया। एक जून से 30 सितंबर मॉनसून की अवधि में इस बार झारखंड में पिछले वर्ष की तुलना में दो प्रतिशत कम बारिश हुई। पिछले वर्ष लगभग 1100 मिमी बारिश हुई थी। जबकि इस बार 1005.9 मिमी बारिश हुई। इस वर्ष मॉनसून की विाई की पुष्टि मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने की है।

अलनीनो के असर से इस साल कम पड़ेगी ठंड
इस साल मॉनसून की विदाई की पुष्टि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने की है। अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में अब जो भी छिटपुट बारिश होती है, तो वह स्थानीय कारणों से होगी। हालांकि प्रत्येक दिन सुबह में कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अभिषेक आनंद ने कहा कि हिंद महासागर में अलनीनो काफी मजबूत हो रहा है। ऐसी स्थिति में इस वर्ष ठंड कम पड़ेगी। दिन के तापमान में भी काफी बढ़ोत्तरी नहीं होगी। इधर सोमवार को रांची में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई। जबकि राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

See also  बांग्लादेश की निकली अकड़, टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड से हुई बाहर, स्कॉटलैंड की हुई एंट्री

दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बीच राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।वहीं, हजारीबाग और आसपास के इलाकों के साथ कोल्हान प्रमंडल में कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। हालांकि, राज्य के अधिकांश जिलों में मानसून की वापसी के बाद मौसम शुष्क होने का अनुमान है। ऐसे में आज 13 अक्टूबर को भी लोगों की नजर मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। इससे पहले संताल परगना के देवघर और नाला जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। मानसून की विदाई की प्रक्रिया के बीच मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

रांची समेत कई जिलों में बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हजारीबाग और आसपास के इलाकों के अलावा कोल्हान प्रमंडल में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, झारखंड के अधिकांश जिलों में आसमान साफ होने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 13 अक्टूबर को रांची, पलामू, धनबाद, बोकारो, गुमला, रामगढ़ और जमशेदपुर समेत कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, पलामू में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

See also  VIDEO हे भगवान! वायरल होने की सनक के लिए लड़के ने कोबरा को अपने मुंह में दबा लिया, काटने से मौत

13 से 18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अक्टूबर को सुबह हल्की धुंध और दिन में धूप रह सकती है। 14 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बादल छाने और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है। 15 और 16 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और दोपहर में गर्मी महसूस होने का अनुमान है। वहीं, 17 और 18 अक्टूबर को धूप और बादलों का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी संभव है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now