- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बांग्लादेश की निकली अकड़, टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड से हुई बाहर, स्कॉटलैंड की हुई एंट्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 24, 2026

बांग्लादेश की निकली अकड़, टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड से हुई बाहर, स्कॉटलैंड की हुई एंट्री

डेस्कः टी-20 क्रिकेट विश्वकप से आधिकारिक रूप से बांग्लादेश की टीम बाहर हो गई है। भारत में मैच खेलने से इंकार करने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश को आधिकारिक रूप से बाहर करने का एलान कर दिया। इस मेगा इवेंट में अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम हिस्सा लेगी। आईसीसी ने एक लेटर लिखकर बांग्लादेश को इसके बारे में जानकारी दे दी है।बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में जगह दी गई है। स्कॉटलैंड को ग्रुप C में शामिल किया गया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली जैसी टीमों से होगा।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का T-20 वर्ल्ड कप से बायकॉट, भारत में नहीं खेलने पर अड़ी टीम, ये टीम लेगी जगह
आईसीसी की वोटिंग में बांग्लादेश को मिली थी हार
बता दें कि बांग्लादेश और आईसीसी के बीच करीब तीन हफ्ते से खींचतान जारी है।बांग्लादेश इस मांग पर अड़ा था कि वह भारत में वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेगा और उसके मैच श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं। लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट किया था कि उसे भारत में ही मैच खेलने होंगे।आखिरकार आईसीसी बोर्ड की वोटिंग में 14-2 के बहुमत से भारत में बांग्लादेश के मैच कराने को मंजूरी दी गई। एक स्वतंत्र सुरक्षा आकलन में खतरे का स्तर ‘कम से मध्यम’ बताया गया था।इस पूरे विवाद की शुरुआत आईपीएल नीलामी के बाद हुई. जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ की मोटी रकम में शामिल किया। लेकिन भारत में इसका विरोध हुआ। क्योंकि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें आ रही थीं।इसके बाद बीसीसीआई ने रहमान को आईपीएल से रिलीज कर दिया।

See also  रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़,कैंसर पीड़ित पिता का निधन,गैस सिलेंडर उठाने वाले कंधों ने सपनों को दिया आसमान

Border 2 ने पहले ही दिन ‘धुरंधर’ की तोड़ी कमर, बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे गूंजी Sunny Deol दहाड़
बीसीसीआई के इस फैसले से बांग्लादेश बोर्ड भड़क गया और उसने वर्ल्ड कप के बहिष्कार की बात कही। बीसीबी ने आईसीसी को एक लेटर लिखा और कहा की वह भारत में अपने मैच नहीं खेलेगा। उसने अपने मैच श्रीलंका या पाकिस्तान में शिफ्ट कराने की मांग रखी।बांग्लादेश ने तर्क दिया की भारत में उसके खिलाड़ियों की सुरक्षा में खतरा हो सकता है। लेकिन आईसीसी ने अपनी सुरक्षा रिपोर्ट में किसी संभावित खतरे से इनकार किया। आखिरकार आईसीसी ने साफ कर दिया की बांग्लादेश को भारत में मैच खेलने ही होंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसे हटा दिया जाएगा। जब बांग्लादेश अपनी जिद से नहीं हटा तो आईसीसी ने वोटिंग कराई और उसमें भी बांग्लादेश को हार मिली। और अब बांग्लादेश को स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now