गिरिडीह में बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत, पांच घंटे तक हाईवे रहा जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2026

गिरिडीहः सोमवार रात गिरिडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गिरिडीह-रांची हाईवे पर दोस्त का बर्थ पार्टी मानकर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना इलाके के बदडीहा निवासी 22 वर्षीय सूरज तुरी (पिता प्रकाश तुरी) और तुलसी दास (पिता स्व गुरु दास) के रूप में हुई।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गिरिडीह-रांची पथ को जाम कर दिया। घटना की सूचना डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली, जिसके बाद एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, सीओ जीतेन्द्र प्रसाद, नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, पीरटांड थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह, अवर निरीक्षक विवेक माधुरी, संजय कुमार और सत्येंद्र पाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक लोगों को समझाया। मुआवजा का भरोसा दिया गया। साथ ही फरार वाहन को पकड़ने का भी भरोसा दिया गया, जिसके बाद सुबह तीन बजे जाम हटा।

See also  Amba Prasad के साथ रामनवमी मेले के दौरान बदतमजी, समर्थकों के साथ थाने में धरने पर बैठीं

1200 675 27856465 thumbnail 16x9 acci

ऐसे हुई घटना
घटना को लेकर मृतक सूरज तुरी के पिता प्रकाश तुरी ने बताया कि उसका बेटा दूसरे प्रदेश में काम करता था। कुछ महीने पहले उसकी शादी हुई थी, इसलिए उसे काम के लिए प्रदेश नहीं भेजा गया था। इस बीच सोमवार को उसका बेटा अपने दोस्त तुलसी दास के साथ एक अन्य दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था। वह वापस तुलसी के साथ बाइक से लौट रहा था कि तभी हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि घटना में दोनों मृतकों का हाथ भी कट गया। वहीं, मालवाहक के धक्के से बाइक पचास मीटर दूर जा गिरी।

मृतक के परिजन की मांग
मृतक के पिता प्रकाश तुरी का कहना है कि घटना के बाद लोग सड़क पर थे। इस दौरान एक मंत्री का वाहन भी गुजरा। वाहन को नहीं रोका गया।उन्होंने कहा कि उसकी पहली मांग अज्ञात वाहन को खोजना है। मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि अज्ञात वाहन ने दो युवकों को अपनी चपेट में लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद कुछ लोग सड़क जाम कर दिया था। वाहन की खोज जारी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।

See also  गिरिडीह में दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, खत्म हो गया पूरा परिवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now