धनबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोका, मां की मौत, दो बेटे और भाई जख्मी, भीड़ ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 12, 2026

धनबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोका, मां की मौत, दो बेटे और भाई जख्मी, भीड़ ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

धनबादः बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर जोड़ापीपल के समीप रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय रौशन परवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके चचेरे भाई अब्बुसलीम अंसारी (19), दो बेटे रिजवान अंसारी (12) और डेढ़ वर्षीय अफान गंभीर रूप से घायल हैं।

अफान की स्थिति गंभीर होने पर उसे एसएनएमएमसीएच से असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवार दामोदरपुर निवासी जागेश्वर साव और वीरेंद्र कुमार को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों नशे में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के विरोध में लोगों ने 20 लाख रुपए मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड की दोनों लेन जाम कर दी। सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में जेएमएम नेता मन्नू आलम ने परिजनों और लोगों को समझाकर शांत कराया। बच्चे के बेहतर इलाज की व्यवस्था, कार सवारों पर कार्रवाई और मुआवजा दिलाने पर सहमति बनने के बाद जाम समाप्त हुआ।

See also  लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में फेरबदल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now