रांचीः भारत-वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को जेएससीए स्टेडियम में होने वाला दूसरा टी-20 भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के लिए रांची में पहली अंतरराष्ट्रीय टी-20 में उपस्थिति का मौका होगा। भारतीय टी-20 स्क्वॉड में शामिल वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव और मयंक यादव ने अब तक रांची में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इनमें वैभव पर खास नजर रखेगी, क्योंकि उन्हें पहले मुकाबले में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी और दूसरे मैच में उनके खेलने की चर्चा है। 15 साल के वैभव को पहले मैच में बैठना पड़ा था।
वैभव सूर्यवंशी को अगर प्लेइंग-11 में जगह मिलती है तो भारत में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। वैभव सूर्यवंशी के साथ रांची के लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज झारखंड क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन को लेकर है। अपने होम ग्राउंड में ईशान किशन क्या कमाल करते है, इसपर सबकी नजरें होंगी। रांची में गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी की थी। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग जोड़ी के रूप में संजू सैमसम या वैभव सूर्यवंशी उतरते है इसपर सबकी नजरें है। रांची में पहली बार उतरने वाले खिलाड़ियों के लिए जेएससीए की परिस्थितियों को समझना भी चुनौती होगी। टीम इंडिया का पिछला रांची टी-20 जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। अब करीब साढ़े तीन साल बाद यहां टी-20 मुकाबला हो रहा है।

टी-20 मैच शाम सात बजे से शुरू होगी, दर्शकों के लिए एंट्री गेट दोपहर तीन बजे खुल जाएगी। जेएससीए स्टेडियम में भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने यहां टी-20 में चार में से तीन मैच जीते है लेकिन 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जेएससीए की पिच सूखी और धीमी माना जाती है। खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, बॉल पिच पर फंसने लगती है और थोड़ी रुक कर बल्लेबाज तक पहुंचती है। जिससे आखिरी के ओवरों में स्पिनरों को पिच से काफी मदद मिलती है। अक्टूबर में ओस का असर रहता है। भारत ने तीन बार यहां टॉस जीते, गेंदबाजी चुनी। बाद में गेंदबाजी काफी मुश्किल होती है। साइक्लोनिक ट्रफ के कारण 9 अक्टूबर को रांची में बादल छाये रहने की संभावना है। बारिश की संभावना नहीं है।





