Dhurandhar Box Office : धुरंधर ने इस मामले में पुष्पा 2 को दिया पछाड़, कमाए इतने करोड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 13, 2025

ranveer_singh_dhurandhar

Dhurandhar Box Office Day 8: आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर का कमाल जारी है। फिल्म की रिलीज को हफ्ता हो गया है, लेकिन कमाई में उछाल ही आते जा रहे हैं। अब फिल्म के 8वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई है और शुक्रवार की फिल्म की कमाई जानकर तो आप हैरान हो जाएंगे।

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने 32 करोड़ कमाए हैं। यह अमाउंट फिल्म के दूसरे दिन जितना ही है। शुक्रवार का कलेक्शन जोड़कर अब फिल्म ने 239.25 करोड़ की कमाई कर ली है।

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को जो कमाई की है, वो दूसरे शुक्रवार में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। इस मूवी ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पछाड़ दिया है जिसने दूसरे शुक्रवार 27 करोड़ ही कमाए थे।

ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में दिखा चूहा, पूर्व विधायक ने मारकर वीडियो बनाया; मोदी सरकार पर भड़के

See also  75 करोड़ के मिलिट्री हेलीकॉप्टर में दो सैनिक कर रहे थे सेक्स, ग्राउंड स्टॉफ ने देखा तो फिर...

दरअसल, पहले दिन 28 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़, चौथे दिन 23.25 करोड़, 5वें, छठे और सातवें दिन फिल्म ने 27 करोड़ कमाए जिसके बाद फिल्म के एक हफ्ते का कलेक्शन 207.26 करोड़ था और अब शुक्रवार का कलेक्शन जोड़कर धुरंधर के 8 दिन का कलेक्शन 239.25 करोड़ हो गया है।

रणवीर की यह फिल्म उनकी भारत में सबसे ज्यादा कमाई की फिल्म में दूसरे नंबर पर आने से बस 1 करोड़ से बची है और फिर धुरंधर की पोजिशन दूसरे नंबर पर होगी। शनिवार को यह फिल्म सिंबा को पछाड़ देगी। दरअसल, रणवीर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पद्मावत 302.15 करोड़ के साथ नंबर 1 पर है।

दूसरे नंबर पर सिंबा है 240.3 करोड़ के साथ और तीसरे नंबर पर 239.25 करोड़ के साथ धुरंधर है। इसके बाद बाजीराव मस्तानी है चौथे नंबर पर 184.3 करोड़ के साथ और 5वें नंबर पर 152.55 करोड़ के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है।

See also  Bihar Chunav LIVE: बिहार में 121 सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी-तेजप्रताप,सम्राट चौधरी, अनंत सिंह और मैथिली ठाकुर के भाग्य का फैसला होगा ईवीएम में बंद

बिहार में ताबड़तोड़ तबादला, 36 IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर पोस्टिंग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now