प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, चतरा में शादी की जिद को लेकर खूब चला ड्रामा, दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2026

प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, चतरा में शादी की जिद को लेकर खूब चला ड्रामा, दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

चतरा : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के चारु गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मंगलवार को अचानक चर्चा में आया। करीब दो वर्षों से चल रहे प्रेम संबंध के बीच प्रेमी की शादी कहीं और तय करने की जानकारी मिलने पर युवती सीधे उसके घर पहुंच गई और उसने घर के दरवाजे पर बैठकर शादी की मांग शुरू कर दी। युवती का कहना था कि वह शादी करेगी तो अपने प्रेमी छोटू कुमार से ही करेगी। बताया जाता है कि चारु गांव निवासी लालदेव दांगी के पुत्र छोटू कुमार का ऊंटा गांव की युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। युवती के अनुसार दोनों के बीच शादी को लेकर पहले से बातचीत और सहमति थी। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि युवक के स्वजन उसकी शादी दूसरी जगह करने की तैयारी में हैं। इसके बाद सोमवार की शाम वह छोटू के घर पहुंच गई।

See also  रांची-मुंबई के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी, चर्चित CA नरेश केजरीवाल FEMA के तहत कार्रवाई,65 लाख कैश और 55 लाख रुपये के आभूषण मिले

प्रेमी के घर के दरवाजे पर बैठकर जताया विरोध
युवती ने प्रेमी के घर के बाहर बैठकर स्पष्ट कर दिया कि जब तक शादी को लेकर निर्णय नहीं होता, वह वहां से नहीं हटेगी। उसके इस कदम से युवक के स्वजन असहज हो गए। परिवार के लोगों और आसपास के ग्रामीणों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपने फैसले पर कायम रही। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया
मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने राजपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती सहित दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने तथा मामले का आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया गया। बताया गया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। युवती लगातार छोटू कुमार से ही शादी करने की मांग कर रही है। पुलिस पूरे मामले में दोनों पक्षों की बात सुनकर आगे की कार्रवाई और समाधान की प्रक्रिया में जुटी है। इधर, प्रेमी के घर के बाहर युवती के धरने पर बैठने की घटना पूरे चारु गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

See also  NEET एग्जाम को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान, 15 मिनट अतिरिक्त समय, 14 जून तक एडमिट कार्ड,अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now