धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के AC कोच से निकला धुआं,मची अफरा-तफरी, ब्रिज पर रोकी गई ट्रेन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2026

धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के AC कोच से निकला धुआं,मची अफरा-तफरी, ब्रिज पर रोकी गई ट्रेन

धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल के कतरासगढ़ स्टेशन से कुछ दूरी पर कतरी नदी पुल के समीप रविवार को धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच से अचानक धुआं निकलने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

घटना उस समय हुई, जब ट्रेन कतरासगढ़ स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। धुआं निकलता देख ट्रेन को कतरी नदी पुल पर कुछ देर के लिए रोक दिया गया।प्रारंभिक जांच में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकलने की बात सामने आई। इसके बाद ट्रेन को कतरासगढ़ स्टेशन लाया गया, जहां संबंधित एसी कोच की तकनीकी जांच की गई।

जांच के दौरान स्थिति सामान्य पाए जाने पर ट्रेन को करीब 15 मिनट के विलंब से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। तकनीकी समस्या दूर होने और ट्रेन के सुरक्षित रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस धनबाद से खुलकर रांची होते हुए केरल के अलेप्पी तक जाती है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले ही धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस की एसी बोगी में फायर अलार्म बजने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी।लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

See also  4 दिन बाद बदल जाएगा झारखंड का मौसम, पड़ेगी भीषण ठंड; IMD का अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now